भागलपुर, अप्रैल 28 -- Cyber Scam In Bihar: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे आम जनता के साथ-साथ सीधे जनप्रतिनिधियों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला राज्य के भागलपुर जिले के कहलगांव प्रखंड से सामने आया है, जहाँ पिछले तीन-चार दिनों के भीतर ठगों ने एक साथ करीब आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के मुखिया के मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिए हैं। हैकर्स मुखिया की पहचान का गलत इस्तेमाल कर उनके परिचितों और रिश्तेदारों से पैसों की मांग कर रहे हैं। इस डिजिटल सेंधमारी ने राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था और साइबर सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।इन पंचायतों के मुखिया बने शिकार जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र की धनौरा, एकचारी, भोलसर, रामपुर, कैरिया और मथुरापुर पंचायतों के मुखिया के मोबाइल नंबर हैक होने की पुष्टि हु...