नगर संवाददाता, मई 10 -- Bihar News Today: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने अपराधियों, नशा तस्करों और मानव तस्करों के खिलाफ महा-ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। कोसी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष और सहरसा एसपी हिमांशु के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा मुक्ति, 'ऑपरेशन मुस्कान' और 'ऑपरेशन नया सवेरा' के तहत पुलिस ने रिकॉर्ड तोड़ कार्रवाइयां की हैं। जनवरी से लेकर 8 मई तक चले इस विशेष अभियान में पुलिस ने जहां करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, वहीं कई नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार और मानव तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला है।करीब 3 करोड़ का ड्रग्स व शराब जब्त, 448 गिरफ्तार अवैध शराब और सूखे नशे के खिलाफ चले महाभियान में पुलिस ने कुल 448 कुख्यात नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने इस दौरान लगभग 2 करोड़ 92 ला...