पटना, नवम्बर 18 -- बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की नई सरकार के गठन पर मंगलवार को दिल्ली में मंथन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा और जदयू के वरीय नेताओं की बैठक हुई। इसमें एनडीए विधायक दल की बैठक, शपथ ग्रहण समारोह के अलावा नई सरकार में मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों पर भी चर्चा की गई। शाह के दिल्ली आवास पर हुई बैठक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत एनडीए के वरीय नेता मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा, जदयू और अन्य घटक दलों से कितने और कौन-कौन से मंत्री बनाए जाने हैं, उस पर चर्चा की गई। इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह और सरकार गठन से जुड़ी अन्य बातों पर भी मंथन किया गया। बता दें कि 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.