पटना, नवम्बर 19 -- भाजपा ने बिहार में कोई बदलाव न करने का फैसला लिया है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहले की तरह डिप्टी सीएम बने रहेंगे। अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले सम्राट चौधरी का कद बीते कुछ सालों में भाजपा में तेजी से बढ़ा है। ऐसे में उनके सामाजिक वर्ग को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बनाए रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा विजय सिन्हा भी बिना किसी विवाद के डिप्टी सीएम के पद पर बने रहे हैं। इसलिए उनके अलावा किसी और नाम पर विचार नहीं किया गया। दोनों नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से भी अब तक बेहतर तालमेल के साथ ही काम किया है। विधायक दल की मीटिंग में सम्राट चौधरी को नेता चुन लिया गया, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया। दोनों ही उपमुख्यमंत्री होंगे। पहले भी सम्राट नेता थे और विजय सिन्हा उपनेता के ही पद पर थे। इस तरह भाजपा ने सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.