बिहार में सनसनीखेज कांड, प्रेमिका के घर पीट-पीटकर प्रेमी की हत्या; मां और भाई समेत गर्लफ्रेंड गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- Love Affair Murder: बिहार के शिवहर जिले में प्रेम प्रसंग में प्रेमी युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना पिपराही थाने के अंबा उत्तरी (अंबा कला) गांव की है जहां बुधवार देर रात युवक ललन कुमार (20) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ललन गांव के भरत साह का पुत्र था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका, उसके भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने बताया कि ललन को झांसा देकर घर बुलाया गया। देर रात वह युवती से मिलने उसके घर गया था। इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि लाठी-डंडे और लोहे की खंती से उसकी पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पिपराही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भाई विजय साह के आवेदन पर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.