नई दिल्ली, जून 5 -- बिहार में पुलों के गिरने, धंसने की घटनाओं परमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने दो टूक कहा है कि सड़कों और पुलों के निर्माण की गुणवत्ता तथा उनके रख-रखाव में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक की और इस दौरान पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सड़कों और पुलों के निर्माण तथा अनुरक्षण कार्यों के लिए आवश्यक राशि की उपलब्धता तथा प्रबंधन बेहतर ढंग से करें, ताकि सभी परियोजनाएं ससमय और गुणवत्ता के साथ पूरी की जा सकें। राज्य के सभी पुलों का विशेषज्ञों से नियमित निरीक्षण तथ...