बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- कतरीसराय में विधायक ने स्कूल भवन का किया उद्घाटन कतरीसराय, निज संवाददाता। विधायक डॉ. जीतेन्द्र कुमार ने रविवार को प्रखंड के गंगापुर-पलटपुर गांव के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा। इसके लिए बेहतर व सुरक्षित भवन आवश्यक है। बिहार में ऐसा शैक्षणिक वातावरण बनाया जा रहा है, जहां बच्चे आनंद के साथ शिक्षा ग्रहण कर सकें। उनहोंने कहा कि सरकार इस बात का प्रयास कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाए। शिक्षा, समाज और राष्ट्र के विकास की रीढ़ है। बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए विद्यालयों में भवन, संसाधन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिप सदस्य कौशलेन्द्र प्रसाद, वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.