बिहार में शुक्रवार को मौसम खराब रहेगा; 18 जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का येलो अलर्ट
पटना, अक्टूबर 8 -- Bihar Weather: बिहार से मॉनसून की विदाई लगभग हो चुकी है, हालांकि आंधी और बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार 9 अक्टूबर को उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, बेतिया, मोतिहारी, आरा, रोहतास समेत 18 जिलों में शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी की आशंका जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बिहार के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.