नई दिल्ली, दिसम्बर 28 -- बिहार में एक महिला कृषि अधिकारी के लापता होने से हड़कंप है। पटना से सटे बख्तियारपुर में अथमलगोला के कृषि विभाग में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बीटीएम) के पद पर कार्यरत महिला अर्यमा दीप्ति शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई हैं। वह कंकड़बाग के विजय नगर की रहने वाली है। 23 दिनों पहले उनकी शादी पटना के चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम कुमार से हुई थी। इस मामले में शनिवार को पति शुभम कुमार ने बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि अथमलगोला कार्यालय से शुक्रवार दोपहर बाद वह ऑटो से बख्तियारपुर के लिए निकलीं, लेकिन वह अपने आवास पर नहीं पहुंचीं। उन्होंने बख्तियारपुर जंक्शन के समीप कमरा ले रखा है। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब चार बजे जब वह ऑटो से बख्तियारपुर के लिए निकली थीं। उसी समय फोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.