मधुबनी, मार्च 10 -- Bihar Accident News: बिहार के मधुबनी में पिपरौन गांव में मटकोर कार्यक्रम के दौरान एक बेकाबू आल्टो कार ने कोहराम मचा दिया। कार लेकर ड्राइवर एनएच 227 सड़क पर भीड़ में घुस गया और दो युवकों को कुचल दिया। इनमें से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाजुक स्थिति बनी हुई है। उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृत युवक की पहचान पिपरौन गांव के ही रौशन कुमार साह के पुत्र प्रवीण कुमार साह के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान सेम्हली गांव निवासी गोपाल कुमार के रूप हुई है। रविवार की रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिपरौन में घटना की रात एक मित्र की शादी के मटकोर कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मटकोर की रस्म के दौरान वे पिपरौन बाजार पर सड़क किनार...