पटना, फरवरी 18 -- संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि किसी के द्वारा यह कहना कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं, बिल्कुल गलत है। यह कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शराबबंदी की नीति अपनाई गई है और सदन के सभी दलों के सदस्यों ने एक स्वर से इसका समर्थन किया था। ऐसे में बिहार में शराब पीने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। दरअसल, बुधवार को विधानसभा की दूसरी पाली में राजद विधायक आलोक कुमार मेहता ने कहा कि बिहार सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि सदन के सभी सदस्य शराब पीते हैं। ऐसा बयान देने वाले मंत्री को उनके पद से हटाया जाए। यह सदन और सभी सदस्यों का अपमान है। हालांकि, राजद विधायक ने मंत्री का नाम नहीं लिया। इस पर मंत्री ने कहा कि हम लोगों को यह संज्ञान में नहीं है कि यह बात किसने कही ह...