पटना, मार्च 18 -- उद्योग सचिव सह निवेश आयुक्त कुंदन कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार एक ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी हो और निवेशकों के लिए अनुकूल हो। इससे उद्योगों का विकास आसानी से हो सके। प्रगतिशील नीतियों, मजबूत बुनियादी ढांचे और आईएमसी गया जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के साथ हमें विश्वास है कि वैश्विक निवेशकों के लिए बिहार में बहुत अच्छे अवसर हैं। वे बुधवार को एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बिहार को अंतरराष्ट्रीय निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनाने और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। बिहार के औद्योगिक माहौल, नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने राज्य की निवेशक-अनुकूल नीतियों, तेजी से विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.