हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 14 -- बिहार के सभी विश्वविद्यालयों से संंबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। इन शिक्षकों और कर्मचारियों को अब जल्द ही उनका बकाया वेतन मिल सकेगा। दरअसल लोक भवन ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देश दिया है कि विवि और कॉलेज के शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मियों और 30 जून, 2026 तक सेवानिवृत्त हुए शिक्षक-कर्मियों का वेतन, बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति का लाभ 20 जुलाई तक भुगतान करें। इसकी रिपोर्ट 24 जुलाई तक राज्यपाल सचिवालय को उपलब्ध कराएं। लोक भवन ने कुलपतियों को कहा है कि शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के चालू एवं बकाया वेतन व सेवानिवृत्ति का लाभ मिशन मोड में करें। लोक भवन ने इसके लिए नाराजगी भी जतायी है कि आवंटन उपलब्ध रहने के बावजूद वेतन, बकाया वेतन व सेवानिवृत्ति लाभ की स्वीकृति एवं भुगतान...