पटना, अप्रैल 10 -- भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने आरोप लगाया कि बिहार में विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने फारबिसगंज की घटना को भाजपा सरकार का ट्रेलर बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां एक ट्रक ड्राइवर की दिनदहाड़े हत्या कर दी जाती है और लोग मूकदर्शक बन कर देख रहे होते हैं। फिर भीड़ हत्यारोपित की हत्या कर देती है। इस घटना से साफ प्रतीत होता है कि बिहार में कानून व्यवस्था नहीं है। लोगों का कानून से भरोसा उठ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक हत्या-अपराध की घटनाओं में बिहार देश के टॉप पांच राज्यों में शामिल है। अपराध दर में बिहार दूसरे स्थान पर है। उन्होंने आमलोगों से बदत्तर कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ जोरदार संघर्ष के लिए मैदान में उतरने का आह्...