गोपालगंज, अप्रैल 12 -- कुचायकोट। एक संवाददाता बिहार में विकास की राजनीति जारी है और आने वाली सरकार भी इसी दिशा में काम करेगी। राज्य में राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। लेकिन जनता के हित व विकास के कार्यों पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। यह बातें रविवार को उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से लौटने के दौरान बेलबनवा में पत्रकारों से रालोसपा सुप्रीमो सह सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कहीं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर बिहार के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। चाहे सरकार किसी भी गठबंधन की बने, उसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों का उत्थान है। नई सरकार भी हर वर्ग गरीब, किसान, युवा, महिला और पिछड़े वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि बिहार में बुनियादी ढांचे के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार...