निज संवाददाता, फरवरी 11 -- पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग में बलिदाद के समीप वाहन जांच के क्रम में हाइवा ने परिवहन विभाग के चलंत दस्ते के जवान को रौंद दिया। बुरी तरह जख्मी सिपाही को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक 27 वर्षीय सिपाही मुकेश कुमार बक्सर जिले के प्रताप सागर गांव के रहने वाले थे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि परिवहन विभाग के पदाधिकारी के साथ मुकेश कुमार एनएच पर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी हाइवा ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इस मामले में यातायात थाने में केस दर्ज कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाइवा को जब्त कर लिया गया। मुकेश कुमार यादव पिछले साढ़े तीन वर्षों से परिवहन विभाग में तैनात था। इसी माह थी बहन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.