बिहार में लौटेगा बीट पुलिसिंग का दौर, अपराधियों पर कसेगा शिकंजा; जानें क्या है पुलिस का नया प्लान?
के के गौरव, जून 7 -- Bihar Beat Policing: बिहार में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त करने और अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए राज्य सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सूबे के सभी जिलों में जल्द ही 'बीट पुलिसिंग' प्रणाली की शुरुआत फिर से की जाएगी। इस नई व्यवस्था के लागू होने से थानों के काम करने के तरीके में कई बड़े बदलाव आएंगे और पुलिस अब सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंचेगी। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसे जमीन पर उतारने के लिए जल्द ही सभी जिलों के एसपी को जरूरी निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। अभी तक पुलिस व्यवस्था मुख्य रूप से पारंपरिक गश्त और रूटीन चेकिंग पर टिकी थी, लेकिन अब हर थाने के इलाके को छोटे-छोटे बीट क्षेत्रों में बांटकर सीधे तौर पर जवाबदेही तय की जाएगी।हिस्ट्रीशीटरों और शातिर बदमाशों की अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.