हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 22 -- Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी जन-जीवन को प्रभावित करने लगी है। गर्म हवाओं और सूरज की तल्खी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। खेती-किसानी से लेकर रोजमर्रा के कामकाज तक प्रभावित रहे। मजदूर वर्ग को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिण-पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद मोतिहारी, भागलपुर, शेखपुरा और अरवल जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही 20 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने का अनुमान है। वहीं 24 अप्रैल से उत्तर बिहार में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसका ...