बिहार में लव अफेयर के चक्कर में हॉरर किलिंग, बेटी की हत्या कर शव फेंका; पिता संग पूरा परिवार फरार
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 29 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में हॉरर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जजुआर थाना क्षेत्र की कटाई पंचायत के टेकवारा गांव में परिवार वालों ने ही 16 वर्षीय किशोरी की बेरहमी से हत्या कर शव को दरभंगा के कमतौल में फेंक दिया। घटना के बाद पूरा परिवार घर बंद कर फरार हो गया है। जजुआर थानाध्यक्ष रौशन कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी की परिजन द्वारा हत्या के बिंदू पर जांच की जा रही है। पिता के परिजन संग फरार होने से हॉरर किलिंग की आशंका है। पांच दिन पहले दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में मालपट्टी-हरिहरपुर मार्ग पर सिसवनी के सुनसान इलाके में अज्ञात किशोरी का शव मिला था। शव मिलने के बाद कमतौल पुलिस ने जांच शुरू की। जांच करते हुए कमतौल पुलिस जजुआर पहुंची, तब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। किशोरी टेकवारा गांव के परिवार की बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.