हिन्दुस्तान टीम, फरवरी 11 -- बिहार में लल्लू भाई मॉल के प्रतिष्ठानों पर वाणिज्यिक कर (कमर्शियल टैक्स) विभाग की टीम ने छापेमारी की है। एक साथ तीन शहरों में लल्लू भाई मॉल के 4 प्रतिष्ठानों में बुधवार को जीएसटी टीम द्वारा एक साथ छापेमारी की गई, जिससे हड़कंप मच गया। यह छापेमारी आरा में दो और भभुआ एवं औरंगाबाद में एक-एक प्रतिष्ठान में हुई। बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी के मामले में यह कार्रवाई की गई है। भभुआ से मिली जानकारी के अनुसार पटना एवं कैमूर की टीम ने संयुक्त रूप से बुधवार शाम लल्लू भाई मॉल में छापेमारी की। इस दौरान व्यवसाय के संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने कपड़ों के स्टॉक को सूचीबद्ध किया, जबकि काउंटर में रखे कैश की भी जानकारी ली। यह भी पढ़ें- बिहार के सुपौल में पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर IT की रेड, स्कूल-अस्पताल खंगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.