पटना, जुलाई 31 -- Bihar Industry: बिहार के गया जी में महाशक्ति समूह करीब छह हजार करोड़ रुपये की लागत से इस्पात का कारखाना लगायेगा। एकीकृत इस्पात की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग विभाग और महाशक्ति समूह के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। इस कारखाने की इस्पात उत्पादन क्षमता एक से डेढ़ मिलियन टन प्रतिवर्ष होगी। इसे निवेश, रोजगार और अर्थव्यवस्था के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा), उद्योग विभाग एवं निवेशक संस्थानों के समन्वित प्रयासों से यह परियोजना निर्धारित समय सीमा में आगे बढ़ेगी। इससे राज्य के औद्योगिक विकास के नए अध्याय की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे बिहार में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन एव...