वरीय संवाददाता, मई 9 -- बिहार के वैशाली जिले में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के सराय रेलवे गुमटी संख्या 43 सी के हाइटगेट पर लगा हाई क्वालिटी गुप्त कैमरा के मामले का खुलासा हो गया है। हिडन कैम का कोई आतंकी कनेक्शन नहीं है, बल्कि यह कैमरा कर्नाटक पुलिस का निकला है। दरअसल, कर्नाटक पुलिस एक हार्डकोर अपराधी की तलाश में है। उसी पर नजर रखने के लिए ट्रिपल लेंस कैमरा रेलवे गुमटी पर लगवाया गया। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस को जांच में यह जानकारी मिली है। इसके बाद मुजफ्फरपुर रेल एसपी बीना कुमारी ने कनार्टक पुलिस से संपर्क कर पूरी जानकारी ली। इधर, आतंकी गतिविधि की सूचना मिलने पर एनआईए, पटना के एक अधिकारी ने भी दोपहर में रेल थाने से इस कैमरे की जानकारी ली। साथ ही सराय रेलवे फाटक संख्या 43 सी पर जाकर भी जानकारी जुटाई गई। हालांकि, रेल पुलिस ने एनआईए जांच की अधिका...