पश्चिम चंपारण, जुलाई 1 -- बिहार के पश्चिम चंपारण के बेतिया में बना एक मंदिर इन दिनों काफी चर्चा में है। इस मंदिर को एक रिटायर्ड प्रधानाध्यापक ने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में बनवाया है। मंदिर में रिटायर्ड प्रधानाध्यापक आचार्य पंडित देवदत्त पांडेय ने अपनी पत्नी की प्रतिमा लगवाई है। बताया जा रहा है कि इस मंदिर को बनवाने में कुल 25 लाख रुपये की लागत आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंडित देवदत्त पांडेय ने अपने बेटों से पैसों की मदद लेकर अपनी पत्नी की याद में मंदिर बनाया है। इस मंदिर में लगी आचार्य पंडित देवदत्त पांडेय की दिवंगत पत्नी सावित्री पांडेय की मूर्ति भी काफी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इस मूर्ति का निर्माण जयपुर में हुआ है और इसे वहीं से मंगवाया गया है। मंदिर में मूर्ति का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह भी बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया...