पलामू, अगस्त 1 -- छतरपुर। नौडीहा थाना अंतर्गत पिछुलिया गांव के डगडागाटाड़ से बिहार की रहने वाली महिला का शव संदिग्ध अवस्था में शनिवार को मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पिछुलिया गांव निवासी उमेश यादव की 25 वर्षीया पत्नी लालू देवी अपने मायके बिहार के गयाजी जिले के डुमरा थाना के केवला कला गांव के बकरीडीह में ही रहती थी। शव झारखंड-बिहार की सीमा से सटे गांव से नौडीहा थाना की पुलिस ने बरामद किया है। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि शव झाड़ियों से पाया गया है। शव के पास में सल्फास का डब्बा, मिठाई, मोबाइल और चप्पल भी पाया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड में मिला डुमरिया की महिला का शव, हत्या की आशंका प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बा...