रांची, अप्रैल 24 -- चान्हो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरहे गांव निवासी युवक की बिहार में हत्या के बाद शुक्रवार को शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक की पत्नी और चारों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का दुख देखकर ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। जानकारी के अनुसार बरहे गांव निवासी 35 वर्षीय शिवनाथ मुंडा जनवरी माह में गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ रोजगार की तलाश में बिहार गया था। वह भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरडीह गांव स्थित एक ईंट-भट्ठा में मजदूरी करता था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह बाहर कमाने गया था। बताया जाता है कि मंगलवार 21 अप्रैल की रात खाने-पीने के दौरान शिवनाथ मुंडा का अपने ही गांव के रंजीत लोहरा से विवाद हो गया। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में आकर ...