बिहार में मोदी सरकार की यह योजना 2 साल से ठप, हजारों छात्रों को आर्थिक मदद की आस
कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 10 -- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए चलाए जाने वाली योजना इंस्पायर शी (स्कॉलरशिप फॉर हायर एजुकेशन) बिहार में दो सत्रों से ठप पड़ी है। सत्र 2024-2025 के बाद से इस योजना के तहत आवेदन नहीं लिए गए हैं। इससे बिहार के मेधावी विज्ञान के छात्र आर्थिक सहारे के इंतजार में हैं। पटना साइंस कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, मगध महिला कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों में बीएसससी पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन की अधिसूचना के इंतजार में हैं। चूंकि पोर्टल पर इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है इसलिए छात्रों में अनिश्चितता का माहौल है। पटना वीमेंस कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग की छात्रा साक्षी सुमन ने कहा कि उनकी बड़ी बहन 2023-24 में इस योजना के तहत चयनित हुई थी। इससे काफी सहयोग मिला।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.