निज संवाददाता, मई 30 -- Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चौसा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कलयुगी बहू ने अपनी ही बुजुर्ग सास की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और गांव के लोग इस दुस्साहस को देखकर दंग हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।दरवाजे पर बैठी थी बुजुर्ग सास, बहू ने अचानक कर दिया हमला यह पूरी वारदात चौसा थाना क्षेत्र की घोषई पंचायत स्थित अरसंडी वार्ड नंबर 10 की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे अरसंडी निवासी पुलकित यादव की 65 वर्षीय पत्नी प्रमिला दे...