संवाद सूत्र, अप्रैल 9 -- बिहार में मां-बेटी का बड़ा कांड उजागर हुआ है। यहां मां-बेटी अपने-अपने प्रेमी संग चुपचाप फरार हो गईं। घर में जब इस बात का पता चला तो कोहराम मच गया। पूरा मामला वैशाली जिले का है। यहां नगर पंचायत जंदाहा क्षेत्र के एक गांव से मां बेटी का अपने घर से जेवरात और नगद 20 हजार लेकर अपने-अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ससुर ने जंदाहा निवासी स्व.दिनेश चौधरी के पुत्र मुकेश चौधरी एवं महनार थाना के जावज निवासी शिवकुमार चौधरी के पुत्र भोला चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि नगर पंचायत जंदाहा क्षेत्र में वह कोल्ड ड्रिंक एवं बिस्किट वगैरह का दुकान चलाते हैं। उसी दुकान पर उनकी बहू एवं पोती भी दुकान का संचालन करती थी। उसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनकी ब...