हमारे प्रतिनिधि, अप्रैल 6 -- बिहार के बक्सर जिले में एक खौफनाक कांड हुआ है। यहां बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कनझरुआ गांव में बच्चों के मामूली विवाद में एक महिला की मारपीट कर हत्या कर दी गयी। मृतका कनझरुआ गांव निवासी वीर बहादुर कानू की 44 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम सुनीता देवी अपनी पुत्री व माता के साथ विद्यालय की ओर जा रही थी। इस दौरान पड़ोसी महिला कंचन देवी ने अपनी दो बेटियों के साथ उन्हें घेर लिया और फिर योजनाबद्ध तरीके से सुनीता पर हमला बोल दिया। कंचन ने अपनी दोनों बेटियों संग मिलकर सुनीता का मर्डर कर दिया। हालांकि, मौके पर बचाव की कोशिश सुनीता की मां व बेटी ने की थी। लेकिन हमलावर महिलाओं के आगे लाचार वो हो गई थीं। कुछ ही पल बाद सुनीता जमीन पर गिर पड़ी। पिटाई से जख्मी ...