एक संवाददाता, अगस्त 11 -- बिहार में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। नवादा जिले में हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई है। नवादा के सिरदला के एक गांव में सोमवार को डायन का आरोप लगाकर एक महिला को चिता पर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और महिला को बचाकर थाने ले आई। रविवार को गांव के अजय मांझी की पत्नी दासो देवी की मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के अंतिम संस्कार के दौरान लोग उसकी चिता के साथ पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश की। कुछ दिन पहले गांव के दासो देवी और पीड़िता के बीच विवाद हुआ था। अगले दिन दासो देवी की तबीयत बिगड़ गई। करीब दो दिनों बाद उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजन और ग्रामीण शव का अंतिम संस्कार करने गांव स्थित श्मशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी, तभी लोगों ने पीड़ित...