कौशलेंद्र मिश्र, फरवरी 6 -- बिहार में 3.46 लाख करोड़ रुपये के वार्षिक बजट में करीब 48 हजार करोड़ से अधिक रुपये महिलाओं के बहुमुखी विकास और आत्मनिर्भर बनाने पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, सिर्फ सात निश्चय-3 के तहत करीब 14 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। इनमें सिर्फ महिलाओं की हिस्सेदारी के रूप में नौ हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। बिहार का वार्षिक बजट पेश करने के बाद सरकार की ओर से जेंडर बजट बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसे चालू बजट सत्र के अंतिम सप्ताह में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में पेश किया जाएगा। इस जेंडर बजट के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं में सिर्फ महिलाओं के ऊपर खर्च होने वाली राशि और सामान्य खर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी को समेकित रूप से पेश जाता है। यह भी पढ़ें- नवादा में जिला जज शिल्पी सोनी राज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.