हिंदुस्तान ब्यूरो, जून 6 -- Bihar Night Shift Rules: बिहार की सम्राट सरकार ने राज्य में नौकरी करने वाली महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। बिहार में अब किसी भी कंपनी, ऑफिस या कारखाने में शाम के 7 बजे से लेकर सुबह के 6 बजे के बीच यानी रात की शिफ्ट में महिलाओं से काम कराने के नियमों का एक नया सरकारी ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। श्रम विभाग द्वारा तैयार किए गए इस नए नियम को राज्य के वित्त विभाग से भी हरी झंडी यानी मंजूरी मिल गई है। अब इस नए नियम को अंतिम मंजूरी के लिए बहुत जल्द बिहार कैबिनेट के सामने भेजा जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगते ही सरकार द्वारा तय की गई इन कड़े सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए ही कंपनियां महिलाओं से रात में काम करा सकेंगी।लिखित मंजूरी और सीसीटीवी लगाना अनिवार्य मिली जानकारी के मुताबिक, नए नियमों के...