हिंदुस्तान ब्यूरो, जून 1 -- Bihar Top News: बिहार में सफर करने वाले आम यात्रियों की जेब पर अब महंगाई का एक और बड़ा बोझ बढ़ने जा रहा है। राज्य में सरकारी बसों के किराए में बढ़ोतरी के बाद अब प्राइवेट बसों का किराया भी 10 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने रविवार को इस संबंध में एक बड़ा फैसला लिया है। फेडरेशन के इस कदम के बाद अब लंबी और छोटी दूरी का सफर तय करने वाले मुसाफिरों को अपनी जेबें और ज्यादा ढीली करनी पड़ेंगी। इसके साथ ही मालवाहक गाड़ियों के भाड़े में भी बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है।10 जून तक सभी जिला कमेटियां दूरी के अनुसार तय करेंगी नया भाड़ा फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैरिया बस स्टैंड में एक महत्वपूर्ण राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें ...