पटना, मार्च 24 -- बिहार में पहली बार मसूर की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी। केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्रालय ने रबी 2026 के लिए 32 हजार एमटी मसूर खरीद के लक्ष्य को स्वीकृति दी है। इससे दलहन किसानों को अब मसूर का उचित मूल्य मिलेगा। अभी तक धान, गेहूं की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद होती रही है। इस वर्ष मसूर का न्यूनतम समर्थन मूल्य सात हजार रुपये प्रति क्विंटल है। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खरीद के बाद भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा। मसूर की खरीद राज्य सरकार द्वारा तय तिथि से प्रारंभ होगी। खरीद अवधि 60 दिनों तक चलेगी। किसानों को भुगतान तीन दिनों के भीतर किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों को समय पर लाभ दिलाने के लिए खरीद केंद्रों की स्थापना, पंजीकरण, भंडारण एवं भुगतान की समुचित व...