आशुतोष कुमार आर्य, जून 14 -- Bihar Road Accident: बिहार के नालंदा जिले से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। यहाँ छबीलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह भयानक हादसा छबीलापुर के लोदीपुर गेट के समीप स्थित केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास उस समय हुआ, जब सभी श्रद्धालु राजगीर में चल रहे पवित्र मलमास मेला में कुंड स्नान और पूजा-अर्चना करने के बाद टेंपो पर सवार होकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह परखच्चे में तब्दील हो गया और हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।खुदागंज के कोचरा गांव के रहने वाले थे सभी श्रद्धालु पुलिस से मिली...