सीवान, जून 22 -- बिहार में अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सीवान जिले में छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने दो लड़कियों पर चाकू से हमला कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही लड़कियों को सड़क पर चाकू से अटैक किया गया। इस वारदात के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां दवा लाने गई थीं। दवा लेकर वापस लौटते वक्त कुछ लड़कों ने एक लड़की से छेड़खानी कर दी। जब इस लड़की ने छेड़खानी का विरोध किया तो मनचलों ने उसे चाकू मार दिया। मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि जब दूसरी लड़की बीच बचाव करने आई तब मनचलों ने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- बिहार का धनकुबेर डाकपाल! घर पर लाखों कैश और जमीन के कई कागजात, CBI की रेड यह भी पढ़ें- बिहार में परिजनों से रूठ कर घर से निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.