पटना, फरवरी 6 -- सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने केंद्र सरकार की ओर से शुरू भारत टैक्सी योजना को क्रांतिकारी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भी भारत टैक्सी के नेटवर्क विस्तार की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि भारत टैक्सी जहां रोजगार के नए अवसरों का सृजन करेगी, वहीं सस्ती, पारदर्शी और सुलभ परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराकर आम उपभोक्ताओं की जेब को राहत पहुंचाएगी। इस योजना में महिलाओं के सशक्तीकरण एवं उनकी सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है। महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है। उन्होंने इसके लिए तैयार मोबाइल एप्लीकेशन को आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.