नगर संवाददाता, नवम्बर 29 -- बिहार के खगड़िया जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक नेता को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। सीने में गोली लगने से भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह (50 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेगूसराय रेफर किया गया है, जहां इलाज जारी है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वारदात गंगौर थाना क्षेत्र के विशनपुर मोड़ के पास की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार दिलीप सिंह खगड़िया जिला की भाजपा कार्यसमिति क सदस्य हैं। वह शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विशनपुर मोड़ के पास एक मचान पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली दिलीप के सीने में जा लगी। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- सीवान में ज्वेलरी शॉप से दिनदहाड़े लूट, सम्राट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.