रुडकी, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर शुक्रवार को रुड़की में भाजपाइयों ने जोरदार जश्न मनाया। सुबह से ही शहर के विभिन्न वार्डों और पार्टी कार्यालयों में कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पार्टी कार्यालय पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचकर खुशी जताई। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि यह विजय जनता के विश्वास का परिणाम है। जिसने एक बार फिर स्थिर सरकार और विकास के पक्ष में वोट दिया है। राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि यह जीत पूरे देश के उत्साह को बढ़ाने वाली है और आने वाले चुनावों में भी इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान रामनगर के शिव चौक पर रामनगर मंडल और सिविल लाइंस मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.