हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 23 -- बिहार में परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए पांच सदस्यीय विशेष समिति गठित होगी। बोर्ड एग्जाम से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक की प्रणाली में सुधार किए जाएंगे। सम्राट चौधरी सरकार ने रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की। इसका मकसद निष्पक्ष, सुरक्षित, पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम, समयबद्ध, योग्यता-उन्मुख और विश्वसनीय व्यवस्था विकसित करना है। कमेटी की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस या फिर हाईकोर्ट के सेवारत या रिटायर्ड जज को सौंपी जाएगी। यह कमेटी तीन महीने के भीतर राज्य सरकार को अपनी अनुशंसाएं सौंपेगी। समिति परीक्षा कैलेंडर और समयबद्धता, प्रश्न पत्रों में सुधार, परीक्षा सुरक्षा एवं पेपर लीक की रोकथाम के लिए भी अनुशंसा करेगी। सामान्य प्रशासन विभ...