पटना, जनवरी 22 -- बिहार के वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने राज्य में बैंकों के कामकाज की प्रभावी निगरानी के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन की घोषणा की है। इस समिति की अध्यक्षता विकास आयुक्त करेंगे। वित्त मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य के समग्र विकास में बैंकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाना होगा। गुरुवार को आयोजित राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 95वीं बैठक को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से कृषि क्षेत्र में बैंकों की उदासीनता बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने बैंकों से बिहार के विकास में सक्रिय योगदान देने की अपील की। बैठक में कृषि, उद्योग, डेयरी एवं पशुपालन मंत्री समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे। वित्त मंत्री ने बताया कि...