पटना, मई 19 -- बिहार में बुधवार 20 मई को 40 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। राज्य भर के केमिस्ट मंगलवार आधी रात 12 बजे से हड़ताल पर चले जाएंगे। बुधवार को पटना, सीवान, अररिया समेत राज्य भर के सभी जिलों में दवा दुकानें नहीं खुलेंगी। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। हालांकि, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र (पीएमबीजेके) की दवा दुकानें बुधवार को खुली रहेंगी। औषधि नियंत्रण प्रशासन के निर्देश पर रिटेलर एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। एसोसिएशन के मुताबिक जन औषधि केंद्र इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगे और सभी केंद्र सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। एसोसिएशन के महासचिव सुरेश मित्तल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जा...