बिहार में बीच सड़क दिनदहाड़े किडनैपिंग का लाइव वीडियो, फायरिंग कर ले भागे बदमाश
एक प्रतिनिधि, सितम्बर 29 -- बिहार में एक युवक की किडनैपिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। बीच सड़क से दिनहाड़े युवक को किडनैप किया गया है। हालांकि, भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज में सोमवार को दिनदहाड़े हुए जिशान खान अपहरण कांड का पुलिस ने करीब 12 घंटे में खुलासा करते हुए अपहृत युवक को अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया है। लेकिन जिस तरह से अपराधियों ने बीच सड़क से जिशान को किडनैप किया उसका वीडियो देख आप सिहर उठेंगे। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि लाल रंग की चार पहिया वाहन से आए कुछ लोग मोटरसाइकिल से जा रहे जिशान को पहले ठोकर मारते हैं। इस ठोकर से जिशान गिर जाता है। इसके बाद कार से कुछ लोग उतरकर जिशान को किडनैप करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग किडनैपरों को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन किडनैपर गोली चलाते हुए युवक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.