बिहार में बिजली है भरपूर फिर भी शहर-शहर क्यों हो रही बत्ती गुल, हर रोज 40 हजार शिकायतें आ रहीं
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 14 -- बिहार में बिजली की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद आंधी-बारिश और स्थानीय गड़बड़ी से लोग कटौती झेल रहे हैं। पटना सहित राज्य के जिलों में औसतन दो से छह घंटे तक बिजली गुल हो रही है। बताया जा रहा है कि स्थानीय फॉल्ट से बिजली की पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद लोग उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर हैं। बिजली कट की शिकायत के बाद भी छोटी तकनीकी खराबियों को दूर करने में घंटों लग जा रहे हैं। खासकर तार टूटने और ट्रांसफार्मर जलने के कारण एक से दो दिन तक आपूर्ति बाधित हो रही है। हालांकि बिजली कंपनी का दावा है कि निर्बाध रूप से आपूर्ति की जा रही है। शहरी इलाके में 23-24 घंटे तो ग्रामीण इलाकों में 22 घंटे तक बिजली दी जा रही है। गौरतलब है कि इस साल 4 जुलाई को पीक आवर में 9 हजार 155 मेगावाट अधिकतम आपूर्ति हुई है। बिजली विभाग का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.