पटना, मार्च 17 -- राज्य में एक अप्रैल से लागू होगी बिजली की नई दर बिजली कंपनी ने 35 पैसे यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव दिया थापटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो।आगामी एक अप्रैल से बिहार में नई बिजली दर लागू होगी। बुधवार को बिहार विद्युत विनियामक आयोग नई बिजली दर की घोषणा करेगा। इस बार बिजली कंपनी ने सभी श्रेणियों में 35 पैसे प्रति यूनिट वृद्धि का प्रस्ताव दिया था। आयोग ने पटना सहित अन्य जिले में इस मामले में आम लोगों से राय ली थी।जनसुनवाई के बाद आयोग ने बिजली कंपनी से भी आवश्यक दस्तावेज मांगे थे। इसके बाद आयोग ने नई दर तय की है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आयोग इस बार भी लोगों को कई मामलों में राहत दे सकता है। साथ ही कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण सुधारों पर भी मुहर लगा सकता है। विनियामक आयोग नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के साथ ही बिहा...