पटना, मई 19 -- बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। राज्य की दोनों बिजली कंपनियों की ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर 24 मई तक बिलिंग, नए कनेक्शन समेत उपभोक्ताओं से संबंधित सभी ऑनलाइन काम नहीं हो पाएंगे। बुधवार शाम 7 बजे से यह रोक लगाई गई है। बताया जा रहा है कि नए बिलिंग सॉफ्टवेयर में माइग्रेशन कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। बिजली कंपनियों की ओर से इस संबंध में उपभोक्ताओं को पूर्व में जानकारी दे दी गई। नॉर्थ और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने बताया कि तकनीकी अपग्रेडेशन के चलते ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित की गई हैं। बिजली उपभोक्ताओं से कंपनी ने धैर्य बनाए रखने की अपील की। बिजली कंपनियों ने बताया ...