हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 9 -- पटना समेत पूरे बिहार में आज बारिश और वज्रपात की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में बादल छाए रहने के साथ 50 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की आशंका है। शुक्रवार तक राज्य के अनेक भागों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। इसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं। इससे पहले मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जबकि शेष भाग का मौसम शुष्क बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक पटना समेत अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, बांका और भागलपुर में दिन का तापमान 30-36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बुधवार को कई जिलो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.