हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 1 -- गंडक और गंगा नदी में रिकॉर्ड जलप्रवाह और तटबंधों व रिंग बांध के टूटने से उत्तर बिहार में बाढ़ के हालात भयावह हैं। खास तौर पर पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सारण, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर के तटवर्ती क्षेत्रों के सैकड़ों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए वायु सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। सारण जिले के पानापुर में गोरखपुर से आए वायु सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से राहत सामग्री बांटी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अगले 48 घंटे तक बिहार के लिए अहम बताते हुए विशेष निगरानी का निर्देश दिया है। सारण जिले के पानापुर प्रखंड के सरौजा-भगवानपुर के समीप बांध और मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के माधोपुर हजारी पंचायत में गंडक का तटबंध गुरुवार को ध्वस्त हो गया। उत्तर बिहार के चार जिलों- पूर्वी एवं पश्चिम चंप...