हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 1 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। बता दें कि बिहार में एक बार कई जिले बाढ़ से प्रभावित हैं और सीएम सम्राट चौधरी ने खुद इन इलाकों का हवाई सर्वे किया है। इसके बाद यह ऐलान किया गया है कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों के खाते में नौ अक्तूबर को सात-सात हजार रुपये हस्तांतरित किये जाएंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डीबीटी के माध्यम से राशि भेजेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसे परिवारों को चिन्हित कर अनुग्रह सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा प्रभावित लोगों तक पर्याप्त मात्रा में सूखा राशन एवं अन्य राहत सामग्री, पशुओं के लिए समुचित चारा एवं आश्रय की व्यवस्था का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को पश्चिम चंपारण और अन्य जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, नदि...