बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं! नेपाल से बहकर आ रहा मलबा, तटबंधों की चौकसी बढ़ी
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अगस्त 28 -- नेपाल में आई प्रलयंकारी बाढ़ को देखते हुए संभावित खतरे से निबटने के लिए बिहार के सभी तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी गई है। खासकर गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। साथ ही नेपाल से भारी मात्रा में मलबा भी बहकर आ रहा है। इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने सारण तटबंध सहित सभी महत्वपूर्ण तटबंधों की निगरानी बढ़ा दी है। इसके लिए संभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दे दिया गया है, ताकि बाढ़ आने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी जाए। जल संसाधन विभाग ने संबंधित जिलों के पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा है। संबंधित जिले के डीएम अपने अधीन तटबंधों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। जल संसाधन विभाग के मुख्यालय स्तर पर हर आधे घंटे पर गंडक नदी के डिस्चार्ज की जानकारी ली जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.